No products in the cart.
गाजियाबाद में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन



गाजियाबाद, 19 अप्रैल 2026: Equal Liberty Foundation एवं Namokaar Hospital के संयुक्त तत्वावधान में आज सनराइज पब्लिक स्कूल, मात्रिका विहार, खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया।
इस दौरान लोगों को निःशुल्क नेत्र जांच, शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच, BMI जांच, चिकित्सकीय परामर्श तथा दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही, मात्र ₹30 में रक्त समूह जांच की सुविधा भी प्रदान की गई, जिसका लाभ कई लोगों ने उठाया।
शिविर में Equal Liberty Foundation के निदेशक श्री कपिल, प्रबंधक निदेशक श्री सुनील कुमार प्रजापति एवं श्री जितेंद्र कुमार, Namokar Hospital के प्रबंधक श्री विवेक कपूर एवं चिकित्सक टीम तथा Sunrise Public School के प्रधानाचार्य श्री विजेंदर पाल एवम अध्यापक गण श्रीमती साधना तिवारी, श्रीमती अनीता यादव, श्री राम शर्मा, श्रीमती दीपशिखा एवं अन्य उपस्थित रहे।
शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया तथा Equal Liberty Foundation के हरियाणा राज्य प्रबंधक श्री अंकित शर्मा जी ने भी शुभकामनायें व्यक्त की।
आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।


